रामशरण दास की 11वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
रामशरण दास की 11वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामशरण दास की 11वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
वक्ताओं ने कहा कि श्री रामशरण दास समाजवादी पार्टी के लिए पूर्णतया समर्पित थे। कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में वे सहभागी होते थे। सादगी और ईमानदारी के साथ उन्होंने जीवन निर्वाह किया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए भी वे सादा जीवन जीते रहे।
इस अवसर पर अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, बृजेश यादव, मनीष सिंह, सुधीर यादव, मुनीर अहमद, अनिल यादव, रवीन्द्र कुशवाहा, वीरेन्द्र यादव, सुनील तन्तुआ, हाजी इसहाक सिद्दीकी उर्फ गुड्डू भाई आफताब पठान, प्रमोद सूरी, वंदना चतुर्वेदी, इन्द्रा वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments
Post a Comment