प्रथम प्रधानमंत्री-भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कार्यक्रम किया गया
प्रथम प्रधानमंत्री-भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कार्यक्रम किया गया ।
लखनऊ। यह देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का देश है, यह देश हमारा है, इस देश की एकता, अखण्डता के लिए, नौजवानों के लिए, बेरोजगारों के लिए, किसानों के लिए और शोषित, पीड़ित हर वर्ग के हितों के लिए आज हमें संकल्पित होकर संघर्ष करने के लिए आगे बढ़ना होगा, इसके लिए हमें संघर्ष का बीड़ा उठाना होगा। जुल्म, ज्यादती, नफरत की राजनीति करने वालों के मंसूबों को नेस्तनाबूद करना होगा। उक्त उद्गार आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री-भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने व्यक्त किये।
पं0 नेहरू की जयन्ती के मौके पर सर्वप्रथम वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पं0 नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा संगोष्ठी में पं0 नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा देश के प्रति किये गये अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय ने किया।
इस मौके पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारत की गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए जब देश को जरूरत थी तब एक ऐसे युवा ने जिसने विदेश में शिक्षा ग्रहण कीं, बैरिस्टर होते हुए संघर्ष के रास्ते केा चुना, अंग्रेजी हुकूमत में जब रोज भारतवासी शहीद होते थे उस दौर में देश की आजादी के लिए देश की आजादी के महानायक के रूप में अपने जीवन की परवाह किऐ बिना आजादी के आन्दोलन में खुद को झोंक दिया, ऐसा महान व्यक्तित्व, कृतित्व आज देश के सामने पं0 जवाहर लाल नेहरू के रूप में है। पं0 नेहरू ने देश को आजादी दिलाने के लिए कितनी यातनाएं सहीं, 9 साल से अधिक समय तक जेल की सजा काटी। आजादी के बाद देश को बनाने और संवारने का जिम्मा पं0 नेहरू ने बखूबी निभाया और जहां देश में सुई तक नहीं बनती थी, खाद्यान्न की भारी कमी थी, शिक्षा, रोजगार, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में देश को न सिर्फ सशक्त बनाया बल्कि उनके नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में हमारे देश को विश्व से सबसे अच्छा संविधान मिला। देश की खुशहाली और तरक्की के लिए पं0 नेहरू ने ऐतिहासिक कार्य किये। देश को विकास, खुशहाली और आगे ले जाने के साथ ही देश की एकता-अखंडता और सभी धर्मों, वर्गों को समानता का अधिकार देकर देश को मजबूत किया। आज कुछ चंद लोग पं0 नेहरू के बारे में आलोचना के शब्द प्रयोग करते हैं, जिनका न तो आजादी के आंदोलन में कोई इतिहास रहा और न ही भारत के निर्माण में कोई योगदान रहा है, ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।
Comments
Post a Comment