पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत 5259.50 लाख रूपये स्वीकृत
लखनऊ: 18 नवम्बर, 2019
उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अन्तर्गत मृदा तथा जल संरक्षण, भूमि सुधार तथा विकास एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत 5259.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उप सचिव कृषि, श्रीमती मंजू लता सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कृषि विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
उप सचिव कृषि ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के आय-व्ययक में कुल 11450 लाख रूपये का प्राविधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में 6190.50 लाख रूपये की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है।
Comments
Post a Comment