Skip to main content

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर भ्रमण के दौरान आज पिपराइच में 5000 टी0सी0डी0 पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावाट क्षमता के को-जनरेशन प्लान्ट का लोकार्पण किया


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर भ्रमण के दौरान आज पिपराइच में 5000 टी0सी0डी0 पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावाट क्षमता के को-जनरेशन प्लान्ट का लोकार्पण किया


गोरखपुर।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर भ्रमण के दौरान आज पिपराइच में 5000 टी0सी0डी0 पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावाट क्षमता के को-जनरेशन प्लान्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने चीनी मिल के शुभारम्भ के साथ-साथ कुशीनगर के हाटा मझने नाला से पिपराइच मार्ग तथा परतावल-पिपराइच मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में चीनी मिल के शुभारम्भ के लिए सभी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह चीनी मिल किसानों की खुशहाली का आधार होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के चीनी उद्योग को पुनर्जीवित किया गया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिलों को बन्द कर, उन्हें बेचने का काम किया। इससे गन्ना किसानों को नुकसान हुआ। साथ ही, क्षेत्र का विकास भी ठप हो गया। वर्ष 2011 में यह चीनी मिल भी बन्द कर दी गयी थी। वर्तमान राज्य सरकार ने पिपराइच चीनी मिल को पुनः निर्मित कर संचालित करने का निर्णय लिया। पुनर्निर्माण में पिपराइच चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 8,000 कुन्तल से बढ़ाकर 50,000 कुन्तल प्रतिदिन की गयी है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल में चीनी के साथ-साथ 27 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा। इसमें 2 से 3 मेगावाट बिजली का प्रयोग चीनी मिल में किया जायेगा। शेष बिजली आसपास के क्षेत्र के प्रयोग में आएगी। उन्होंने कहा कि पिपराइच चीनी मिल में सल्फरलेस शुगर प्लान्ट से चीनी का निर्माण होगा। मिल में बिजली के उत्पादन से 30 करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे किसानों के गन्ना मूल्य का समय से भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में चीनी मिल में अत्याधुनिक डिस्टलरी का निर्माण कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस चीनी मिल के संचालन से हजारों की संख्या में नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। किसानों के 76 हजार करोड़ रुपये के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा चुका है, किसानों के पाई पाई का भुगतान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से खाद कारखाना भी संचालित हो जायेगा।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए ठोस व्यवस्था की जा रही है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए क्रय केन्द्र खोले गये हंै, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों की उपज की खरीद की जा रही है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। सभी लघु एवं सीमान्त किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज भी माफ किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेतों मे पराली न जलायें, इससे प्रदूषण होता है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार गरीब, महिला, किसान और समाज के निचले तबके को ध्यान में रखकर विकास की योजनाएं बना रही है। 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के आधार पर बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गाें को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 'कन्या सुमंगला योजना' संचालित की जा रही है। उन्होंने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजने की अपील करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को कम्बल आदि का वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी खुले में न सोये। इसके लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की जाये। उन्होंने स्वच्छता और सफाई पर बल देते हुए कहा कि तालाबों आदि को साफ रखा जाये।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री सुरेश राणा ने कहा कि शीघ्र ही मुण्डेरवा चीनी मिल का भी शुभारम्भ किया जाएगा। पूर्वान्चल चीनी का कटोरा बनेगा और पूर्वान्चल में चीनी मिलों के संचालन होने पर यहां के लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम को गोरखपुर के सांसद श्री रविकिशन और विधायक पिपराइच श्री महेन्द्रपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।


इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार