Skip to main content

भाजपा नेतृत्व के तमाम दावों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है- अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री

भाजपा नेतृत्व के तमाम दावों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है- अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करते समय बड़े-बड़े दावे किए थे। इससे न तो आतंकवाद न नक्सलवाद पर रोक लगी और न भ्रष्टाचार दूर हुआ, न ही काला धन समाप्त हुआ। उल्टे छोटे उद्योगधंधे बंद हो गए। बड़ी कम्पनियों में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई।


     भाजपा राज में प्याज, सब्जी और खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, किसान तबाह है, साथ ही बैंकों में जमा ब्याज की दर घट रही है। रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2018-19 में 71,542.93 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी हुई। नोटबंदी के बाद जाली नोट ज्यादा चलन में आए हैं।


     भाजपा नेतृत्व के तमाम दावों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। मुडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की वर्तमान खस्ताहाल आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारत की ट्रेडिंग नकारात्मक कर दी है क्योंकि उसके अनुसार आगे भी आर्थिक वृद्धि बहुत कम रहेगी, जोखिम और बढ़ेगा। वस्तुतः नाकाम भाजपा सरकार में कृषि किसान भी मर रहा है और उत्पाद तथा सेवा क्षेत्र भी। जिस प्रकार देश में बिजली की मांग घटी है उससे स्पष्ट है कि बाजार में निरंतर कम होती मांग की वजह से उद्योग घाटे में जा रहे हैं, वे अपना उत्पादन घटा रहे है। अर्थव्यवस्था की बदहाली के ये कुछ स्पष्ट संकेत हैं।


      विकास की विनाशकारी दशा का अंदाजा इससे भी होता है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019 के आंकड़े के अनुसार, जब हम 5 ट्रिलियन डालर इकोनाॅमी का ढोल पीट रहे हैं, जबकि भुखमरी के मामलों में भारत दुनिया के 117 देशों में 102 नम्बर पर आ गया है। बीते छह सालों में 5 करोड़ से अधिक नौकरियां खत्म हुई है। नौजवानों को बेरोजगारी की अंधेरी गली में ढकेल दिया है। शिक्षा को निःशुल्क करने की जगह जानबूझकर मंहगा बनाया जा रहा है ताकि गरीब छात्र उससे वंचित रहे। पढ़े लिखे बेरोजगार आक्रोशित हैं। उन पर पुलिस का बल प्रयोग सŸाा का अहंकार है।  


      सच तो यह है कि भाजपा की सभी नीतियां दिशाहीन और जनसंवेदना शून्य हैं। गरीब, किसान, नौजवान कभी उसकी प्राथमिकता में नहीं रहे है। भाजपा नीतियां पूंजीघरानों के हितों का पोषण करती हैं। देश का हर वर्ग उससे असंतुष्ट है। विकास का कोई भी पत्थर कहीं लगता नज़र नहीं आता है। केवल झूठ, भ्रम और मनमानी के सहारे भाजपा ने काफी समय गवां दिया, अब आगे उसकी चालें नहीं चलेंगी।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार