Skip to main content

अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़ी कुर्बानियों से मिली आजादी को निरर्थक बनाने के षडयंत्र में भाजपा जुटी हुई हैं

अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़ी कुर्बानियों से मिली आजादी को निरर्थक बनाने के षडयंत्र में भाजपा जुटी हुई हैं


 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़ी कुर्बानियों से मिली आजादी को निरर्थक बनाने के षडयंत्र में भाजपा जुटी हुई हैं। आजादी के आंदोलन के साथ जो मूल्य स्थापित किए गए थे उनको तिलांजलि दी जा रही है। साध्य साधन की पवित्रता महज अतीत की याद बनकर रह गई है। सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी करने को तैयार है। लोकतंत्र में लोकलाज का महत्व होता है, भाजपा को इससे भी परहेज नहीं है।


      धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में घोटालों की एक के बाद एक परत खुलती जा रही है। हजारों बिजली कर्मियों के प्राविडेंट फंड के घोटाले की जांच में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में और ग्राम पंचायतों की परफार्मेन्स ग्रांट आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली के अलावा होमगार्डो के वेतन घोटाले के साथ पीएसी में सिपाही भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट में भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिन पर जांच के एलान हुए हैं। लोकसभा में बताया गया है कि यूपी में 31 अक्टूबर 2019 तक खाद्य वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के 328 मामले सामने आ चुके हैं। ये तो खैर बानगी हैं, भाजपा राज में हर विभाग में घपले ही घपले सामने आएंगे। बस थोड़े वक्त का ही इंतजार है।


      विडम्बना यह है कि ढाई साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार प्रदेश में विकास की एक ईंट नहीं रख सकी है। गड्ढा मुक्त सड़कों का बड़ा दावा बड़ा झूठ साबित हो चुका है। बिजली उत्पादन में भाजपा एक यूनिट उत्पादन का भी दावा नहीं कर सकती है। गरीब अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रों को पढ़ाई से वंचित करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में उनके निःशुल्क प्रवेश की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। दवा-पढ़ाई दोनों मंहगी हो रही है। नौजवानों की पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय है।


      सच तो यह है कि जब समाजवादी पार्टी के कामों का श्रेय लेने के लिए जनता के बीच भाजपा ने उद्घाटन का नाम बदल कर शुभारम्भ कर दिया है। भाजपा भूले नहीं कि काम न करना पाप है तो अपनी अकर्मण्यता पर पर्दा डालना महापाप है। जनता से जो वादे किए थे उनको न निभाना भी भ्रष्टाचार है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार